शूटिंग में प्रतिभाग करती अनामिका सिंह
कप्तानगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत न्याकपार निवासी अनामिका सिंह पुत्री ध्रुव कुमार सिंह ने डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में अनामिका ने 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता।
अनामिका ने इस स्पर्धा में पहली बार प्रतिभाग किया और पहले ही प्रयास में पदक के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जसपाल राणा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
अनामिका ने बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर, मेरठ से पढ़ाई किया। वर्तमान में कोच जॉनी चौधरी के मार्गदर्शन में शूटिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस सफलता का श्रेय कोच की मेहनत और उनके निरंतर अभ्यास को दिया जा रहा है। 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में वह वर्ष 2026 की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्लेयर रह चुकी हैं, तीन बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, दो बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की खिलाड़ी रह चुकी हैं।
अनामिका ऑल इंडिया इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुकी हैं। अनामिका की सफलता से प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह, चाचा हिमांशु सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय सिंह सहित भानु प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, अमित सिंह, रामजी सिंह, अखिलेश सिंह, कुलदीप ने बधाई दी।