फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को भेजा सवा करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय बस्ती संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल को संसाधनों से और मजबूत बनाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए 1.26 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे अस्पताल में कई अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ जाएंगी और मरीजों को उपचार में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए लगातार संसाधनों को विकसित करने में जुटा है। बताया गया कि सब कुछ ठीक रहा तो अस्पताल पर्याप्त संसाधनयुक्त होने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी और बेहतर होगी।
नई अल्ट्रासाउंड मशीन से सहित वार्मर मशीन व अन्य नए संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए सीएमएस ने यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड गोरखपुर को डिमांड भेजा है।
विज्ञापन

कुल एक करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न संसाधनों का प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया गया है। इन संंसाधनों की उपलब्धता के बाद अस्पताल में रोगियों को सहूलियत मिलेगी। अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने के बाद जांच में तेजी आएगी।
जिन रोगियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ता है या फिर दो चार दिन बाद नंबर आता है, उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी। वहीं एसएनसीयू में कुछ वार्मर पुराने है, जो ठीक ढंग से काम नहीं करते है। वार्मर की डिमांड भेजी गयी है। नए वार्मर आने के बाद नवजात का इलाज और भी सुविधाजनक होगा। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने एसडी बंदेकर ले. कर्नल (सेवानिवृत्त) एजीएम (ओपीएस) यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड को डिमांड लेटर भेजा है।
जिसमें प्रोजेक्टर 6.50 लाख, साउंड विथ 2.50 लाख, जेनसेट 7.50 लाख, अल्ट्रासाउंड मशीन 10 लाख, वार्मर 2.99 लाख, एलईडी पैथोलॉजी 3.2 लाख व एसी 3.89 लाख का डिमांड भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें