फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिहार से लौट रहे जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिहार से बाइक से घर लौट रहे जीजा-साले को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर जिले के बिल्हौर क्षेत्र के ककुअन निवासी वारिस अली 30 वर्ष अपने साले ताजदार निवासी मऊ (थाड़ा) थाना बिल्हौर के साथ मंगलवार की भोर में बाइक से बिहार से अपने घर लौट रहे थे। महाराजगंज कस्बे के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर उनके साथी सियासत अली और साइबे निवासी ककुअन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी कप्तानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को महाराजगंज चौकी में सुरक्षित खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें