नगर बाजार(बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कुसमौर में शनिवार की रात बुजुर्ग ने छप्पर मेें फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसमौर के 60 वर्षीय सुग्रीव चौहान परिजनों के साथ बीती रात भोजन करके सोने चले गए। परिजन भी सो रहे थे। देर रात परिजनों की नींद खुली तो सुग्रीव चौहान बिस्तर पर नहीं थे। परिजन उनकी तलाश करने लगे।
इसी बीच परिजनों की निगाह छप्पर पर पड़ी। सुग्रीव का शव छप्पर के बांस में चादर के सहारे फंदे से लटक रहा था। उनके बेटे लक्ष्मन की सूचना पर नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। लक्ष्मन ने बताया कि उनके पिता ने अवसाद में आत्महत्या कर ली।