फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग के किनारे मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राम जानकी मार्ग के किनारे मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

उल्टी होने पर ऑटो वाला उतारकर भागा
कुछ देर बाद बुजुर्ग की हो गई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग भिऊरा गांव के पास 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम करीब पांच बजे रामजानकी मार्ग भिऊरा गांव के पास कलवारी से दुबौलिया की तरफ आ रहा ऑटो चालक बुजुर्ग को सड़क के किनारे उतार कर चला गया। बुजुर्ग को उल्टी हो रही थी। इससे वह सड़क के किनारे ही अचेत हो गए। इसकी सूचना लोगों ने दुबौलिया पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक मौत हो चुकी थी। बाद में बुजुर्ग की पहचान संतकबीरनगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना निवासी रामसुमेर के रूप में हुई। वह दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर राजा गांव निवासी रामपाल के जहां जा रहे थे, जो इनके दामाद हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया की ऑटो वाला उल्टी होने के कारण, इन्हें सड़क के किनारे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें