नगर बाजार। तिलकपुर गांव के पास बीते 3 सितंबर की रात सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दर्ज एफआईआर में तिलकपुर गांव निवासी रामसूरत ने बताया कि उनका भतीजा सुरेंद्र बाइक से दवा लेने गोटवा जा रहा था।
रात 8:45 बजे पीछे से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। लखनऊ में इलाज के दौरान 27 सितंबर को मौत हो गई। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद