रुधौली क्षेत्र के अरदा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। अरदा गांव में मंगलवार की सुबह वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोखर से निकलवा कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अरदा निवासी 60 वर्षीय सुभाऊ सुबह गांव के पास स्थित धोभहिया पोखर के पास शौच के लिए गए थे। करीब 10 बजे तक जब घर वापस नहीं लौटे तो घर के सदस्य उन्हें खोजने लगे। उनका गांव में कहीं कोई पता नहीं चला।
सुभाऊ के नाती ने पोखर में लाठी पानी में उतराया देखा और घर वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों के जरिये जानकारी होने पर रुधौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवा कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद