बनकटी। लालगंज थाना परिसर में मंगलवार को एक अजगर निकलने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वन विभाग को सूचना दी। दोपहर बाद वनकर्मियों की टीम ने करीब 10 फीट लंबे अजगर काे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना भवन सरयू नहर के महुली रजवाहे से सटा है। नहर की साफ-सफाई न होने से जंगली जानवर व सांप निकलते रहते हैं। मंगलवार की दोपहर मेंं एक अजगर दिखाई दिया। संवाद