पुरानी बस्ती। रेलवे स्टेशन बस्ती से गुजरने वाली पांच प्रमुख ट्रेनें देरी से चलीं। अमृतसर स्पेशल साढ़े तीन घंटे और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन करीब तीन घंटे लेट रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ा।
वहीं 15 अगस्त को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस करीब एक घंटे, सत्याग्रह स्पेशल एक घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन करीब दो घंटे देरी से चली। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस्ती में काम कर रहे सीतापुर के श्रमिक सोनू और बबलू भी ट्रेन लेट होने से परेशान दिखे।
दोनों ने बताया कि वह सुबह नौ बजे से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रेलवे प्रशासन के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व को लेकर सीट वेटिंग बढ़ी है। अगस्त लास्ट तक सीट कंफर्म मिल रही। संवाद