फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहार की बहार में चाइनीज मांझा बढ़ा रहा खतरा

विज्ञापन
शहर के बाजार में पतंग के साथ बिक रहा चाइनीज मांझा संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के बहार में प्रतिबंधित (चाइनीज) मांझे की बिक्री भी तेज हो गई है। शहर में प्रतिबंधित मांझा की बिक्री पर अभी जांच अभियान नहीं चला, न ही अभी तक पकड़ा गया है। ऐसे में इसकी बिक्री बाजार में धड़ल्ले से हो रही है। जानकारों ने बताया कि बच्चों को ढाल बनाकर इसकी बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि प्रतिबंधित मांझे की खरीद के लिए चेन सिस्टम बना हुआ है, जिसकी डोर नाबालिगों के हाथ में है। वहीं, खरीदारी को पहुंच रहे बच्चे भी खतरे से अनजान सस्ते के चक्कर में पतंग के साथ चाइनीज मांझा खरीदकर घर ले जा रहे हैं। 14/15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर बच्चे पतंग उड़ाकर खुशियां साझा करते हैं। वहीं, बसंत पंचमी पर भी पतंग उड़ाने की परंपरा है। इसको देखते हुए बाजार में सड़क पटरियों पर पतंग की दुकानें सज गई हैं। यहां धागा के आड़ में प्रतिबंधित मांझा की बिक्री कर रहे हैं।
बताया गया कि चाइनीज मांझा 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक है, जबकि रेशम धागा वाला मांझा 30 रुपये से लेकर 50 रुपये तक है। गांधीनगर बाजार, कंपनीबाग, फौव्वारा और कटरा पानी टंकी के पास सड़क पर दुकानें सजी हैं, जहां खरीदारी करने वाले बच्चों की भीड़ जुटी रही। यह भी बताया गया कि कार्रवाई के डर से कई दुकानों पर प्रतिबंधित मांझा नहीं मिलेगा, लेकिन कई घरों में आसानी से मिल जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए बाजार में छोटे बच्चे सक्रिय हैं, जो दुकान पर आने वाले हर ग्राहक पर पैनी नजर रखते हैं। दुकान से हटते ही ग्राहक के पीछे लग जाते हैं संपर्क करते हैं। अभी पतंग दुकानों पर बसंत पंचमी की रौनक दिख रही है। बच्चों से लेकर बड़े पतंग व मांझा खरीदने में व्यस्त हैं। बताया गया कि दुकानों पर पतंग व मांझे की बिक्री दामों के हिसाब से हो रही है। भारतीय मांझा के बजाय सस्ते चाइनीज मांझा पर बिचौलिए का फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें