फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर फेंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के मांधाता गांव में माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ अराजक तत्वों ने गांव के सिवान में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को उखाड़ कर खेत में फेंक दिया। इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा पुन: स्थापित कराकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

सोमवार को जब ग्रामीण को पता चला कि किसी ने प्रतिमा को उखाड़ कर गेहूं के खेत में फेंक दिया है तो नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे और पुलिस को सूचना दी। गौर पुलिस ने फौरन गांव में पहुंचकर लोगों से जानकारी ली और यह पता लगाने में जुट गई कि कौन से लोग थे जो माहौल बिगाड़ना चाहते थे।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मांधाता गांव में आंबेडकर प्रतिमा उखाड़ कर खेत में फेंकने की जानकारी मिलते ही गांव में पहुंचकर जिस स्थान पर पहले से प्रतिमा स्थापित थी, उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें