फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 31 घंटे की देरी से चल रही अमरनाथ एक्सप्रेस, भीषण गर्मी में यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन व रूट डायवर्जन से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। एक सप्ताह से एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। भीषण गर्मी के चलते सफर को लेकर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को अमरनाथ डाउन एक्सप्रेस 31 घंटे की देरी बस्ती पहुंची।

रेलवे बोर्ड के अनुसार लगभग आठ एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में अमरनाथ अप एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि गोरखपुर-अमृतसर अप एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे, शहीद एक्सप्रेस छह घंटे, बांद्रा- गोरखपुर डाउन समर एक्सप्रेस 16 घंटे, गोरखपुर-दादर अप समर एक्सप्रेस 10 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार-छपरा डाउन समर स्पेशल ट्रेन 5:30 घंटे, अमरनाथ डाउन एक्सप्रेस 31 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री अखिलेश कुमार ने बताया कि पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं।ट्रेन इतनी विलंब है, कि भीषण गर्मी के चलते स्टेशन पर समय नहीं कट रहा है। यात्री रविंद्र ने बताया कि गाजियाबाद जाने के लिए स्टेशन पर पांच घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं, लेकिन अभी ट्रेन का कोई अता-पता नहीं है। महिला रेलयात्री सुधा ने बताया कि 10 घंटे से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा बच्चों के साथ स्टेशन पर कर रही हूं, लेकिन ट्रेन हमेशा लेट होती जा रही है। यात्रा को लेकर काफी चिंतित दिखीं।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह व सौरभ पाल ने बताया कि जो भी ट्रेनें विलंब हो रही हैं। उसकी सूचना शीघ्र रेल यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ ही जो भी यात्री ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर पहुंच रहे हैं, उन्हें भी सही जानकारी दी जा रही है। एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों के विलंब होने से प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ भी जमी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें