फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सब्जी की दुकान पर मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा बुजुर्ग गांव के चौराहे पर शुक्रवार शाम सब्जी की दुकान पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस के अनुसार, सब्जी खरीदने के दौरान विनय कुमार और दूसरे पक्ष की युवतियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची दुबौला चौकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। एसओ अतुल अंजान ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें