फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट से आहत कमलेश ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में कमलेश कुमार की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी सरोजा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पत्नी ने जमीनी विवाद में आरोपियों पर आए दिन उनके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसी से आहत होकर कमलेश ने बृहस्पतिवार शाम घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। सरोजा देवी के अनुसार, गांव के हरिचरन पुत्र जोखन, गोविंद्र पुत्र हरिचरन, ज्ञानचंद्र पुत्र शिवचरन, इंद्रावती पत्नी ज्ञानचंद, पूजा पत्नी ज्ञानचंद्र, ज्योति पुत्री ज्ञानचंद्र और कांति पत्नी गोविंद से उनके पति का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के चलते सभी लोग उनके पति को अकेला पाकर आए दिन मारते-पीटते थे। लगातार हो रही मारपीट से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें