फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल में कथित दलाल पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शनिवार को जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। एसआईसी ट्रामा सेंटर अचानक पहुंचे। वह परिसर में दाखिल हुए कि दलाल फरार हो गए। वहीं एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। एसआईसी ने मरीजों से संवाद कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि इमरजेंसी में एमओ डाॅ. जेपी राय के साथ एक कथित दलाल ट्रामा सेंटर में टांका लगा रहा है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड के साथ एसआईसी डाॅ. खालिद रिजवान अहमद पहुंच गए और पूछताछ करनी शुरू की। इस दौरान संदिग्ध परिसर से भागने लगे, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। एसआईसी डाॅ. खालिद रिजवान ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे, संदिग्ध से पूछताछ की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी मोतीचंद्र ने कहा कि अभी तक संदिग्ध थाने नहीं पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें