बभनान के लोहिया नगर व गौर थाना क्षेत्र के रेवटा गांव में रेस्क्यू हिरन को वन विभाग ने कब्जे में
बभनान। नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड में शनिवार को पानी की तलाश में जंगल से भटक कर एक हिरण आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। हिरण को देखते ही कुत्तो नें उसे घेर कर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई । हालांकि कुत्तों के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड में शनिवार को कुत्तों के झुंड के बीच हिरण को घिरा देख ग्रामीण उसे बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़े ,तब जाकर कुत्तों का झुंड वहां से भागा। हालांकि इस बीच कुत्तों ने उसके शरीर पर कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गौर थाना क्षेत्र के रेवटा गांव में भी ग्रामीणों ने एक हिरण को कुत्तों की झुंड से बचाया सूचना के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंचकर रेस्क्यू कर उसे अपने कब्जे में लेकर गई।
इस संबंध में वनरक्षक गौर धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पंहुच कर हिरण को कब्जे में ले लिया गया। उसका इलाज करा दिया गया है। बताया कि रेवटा गांव के हिरण को भी रेस्क्यू किया गया है। जिसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बताया बभनान क्षेत्र में गन्ने के खेत खाली हो गए हैं ऐसे में हिरण आबादी की तरफ पानी की तलाश में भटक कर पहुंच जा रहे हैं। शनिवार को दोनों हिरण को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा गया है।