फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनगणना ड्यूटी लगाने में गड़बड़ी का आरोप

Sun, 17 May 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील बांसी में जनगणना ड्यूटी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने बीआरसी और तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनगणना ड्यूटी में भारी अनियमितता की गई है। ड्यूटी काटे जाने और सुपरवाइजर की तैनाती गलत तरीके से किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर पद के लिए 4800 ग्रेड पे अनिवार्य होने के बावजूद कम ग्रेड पे वाले इंचार्ज हेड टीचरों को सुपरवाइजर बना दिया गया, जबकि 4800 ग्रेड पे वाले सहायक अध्यापकों को प्रगणक की जिम्मेदारी दे दी गई। उन्होंने कहा कि बीआरसी और तहसील प्रशासन के बीच किसी प्रकार का तालमेल नहीं दिख रहा है। बीआरसी से मांगी गई सूचना में भी ग्रेड पे का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसूता एवं अन्य अवकाश पर चल रहे शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। कई विद्यालयों में समान ग्रेड पे और समान पद पर तैनात शिक्षकों में एक को सुपरवाइजर और दूसरे को प्रगणक बना दिया गया, जिससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है।
रमेश चंद्र मिश्र ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और जनगणना ड्यूटी पारदर्शी तरीके से दोबारा निर्धारित की जाए। एक अन्य शिक्षक ने आरोप लगाया है कि शुरुआत में बीआरसी की ओर से भेजी गई सूची से कई शिक्षकों के नाम छिपा लिए गए। वहीं, जनगणना प्रशिक्षण में कई लोग शामिल ही नहीं हुए, लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें