नगर बाजार। बहादुरपुर के मटेरा खुर्द कसैला गांव के एक मदरसे में अनियमितताओं का आरोप लगा है। गांव के मो. इलियास समेत कई लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मदरसे के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव स्थित मदरसा अरबिया अहले सुन्नत तालीमुल इस्लाम अशरफिया में बिना साधारण सभा की बैठक कराए मनमाने तरीके से पूर्व सदस्यों को निष्कासित कर दिया। उनकी जगह अपने चहेतों को सदस्य व पदाधिकारी बना लिया गया है। संवाद