फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज करा लेंं फार्मर रजिस्ट्री, विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि प्रदेश में एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने के लिए 15 अप्रैल तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद बस्ती विगत चार दिनों से प्रदेश के टॉप-5 जनपदों में शामिल है।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि अभियान की समीक्षा लगातार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जा रही है, जिसमें जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी (जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी) सहित अन्य संबंधित अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर कार्य में तेजी लाई गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 3,65,039 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर ली गई है, जिससे जनपद प्रदेश में चौंतीस स्थान पर पहुंच गया है।
समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के वेतन को अप्रैल माह तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा अधिकारी स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। लापरवाही एवं अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं, बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने, फसल बीमा का लाभ लेने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है।

ऐसे कराएं फार्मर रजिस्ट्री

किसान अपने आधार कार्ड, खतौनी की छायाप्रति एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी विशेष अभियान कैंप में उपस्थित होकर कृषि, राजस्व, पंचायत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जन सेवा केंद्र या मोबाइल, सहायक एप के माध्यम से भी स्वयं पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें