बस्ती। गौर विकास खंड के बाघाकड़र गांव के नागरिकों ने विष्णु प्रसाद यादव के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर सरकारी जमीन में गड्ढे को पाटकर कब्जा करने के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों ने गड्ढे को पाटकर चरन, घारी, शौचालय आदि बनवा लिए हैं।
इससे बरसात में गांव के लोगों का पानी गड्ढे में नहीं जा पा रहा है। इस दौरान विक्रम गौतम एडवोकेट, छोटेलाल, मूलचंद आजाद, कन्हैया, राजकुमार माैजूद रहे। संवाद्