हर्रैया। हरदिया गांव के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे भूमि विवाद में पटीदार ने दबंगों के साथ एक व्यक्ति की रास्ते में जबरदस्त पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पटीदारों पर रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
रेवरा दास गांव निवासी राघवेंद्र का आरोप है कि पटीदार राजकुमार वर्मा व शिवकुमार वर्मा जबरन घर बनने से रोक रहे हैं। मंगलवार की शाम जब वह हर्रैया पीएनबी से रुपये निकालकर लौट रहा था तो हरदिया गांव के पास गांव निवासी राम व श्याम, चंद्रप्रकाश आदि कुछ अज्ञात लोगों के साथ बोलेरो लगाकर उनकी बाइक रुकवा ली और हमला बोल दिया। मारपीट में मुंह व सिर तथा पैर में चोट आई। इस दौरान इनकी जेब से सात हजार रुपये भी निकाल लिए। भाई रुद्रप्रताप को सूचना मिली तो इन्हें इलाज के लिए सीएचसी हरैया पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। संवाद