दुबौलिया (बस्ती)। दुबौलिया थाने के रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा स्कूल में छात्र की पिटाई के आरोप में प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों पर एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पांच अगस्त की घटना के संबंध में छात्र की मां सीमा देवी ने दुबौलिया थाने में तहरीर दी। बताया कि बेटे अखिलेश को विपक्षियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधानाध्यापक विद्याधर वर्मा, अध्यापक कृष्णदेव यादव, कनिक राम वर्मा और अन्य सभी अध्यापकों को नामजद किया है।
प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा ने बताया की अखिलेश कक्षा 11 का छात्र है। उसका घर भी स्कूल परिसर के बगल में है। अगस्त महीने में प्रार्थना के दौरान यह एक छात्र को गाली दे रहा था। तभी एक अध्यापक ने उसे समझाया तो उसने अध्यापक की कालर पकड़ ली थी। उसी में अनुशासन तोड़ने में उसका नाम विद्यालय से काट दिया गया था। वह आए दिन स्कूल के बच्चों के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता था। कई बार समझाया गया पर नहीं माना। तभी से वह पूरे स्टाॅफ को फंसाने की बात कर रहा था।