फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एटीएम काटने के प्रयास से पुलिस चौकन्ना, बढाई गई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच चोरों के हौसले बुलंद हैं। आबादी के बीचोबीच एटीएम को निशाना बनाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। शुक्रवार को एटीएम काटने का प्रयास करते हुए एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। इसके बाद से शहर से लेकर कस्बों तक के एटीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जाने लगी है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सभी जगह निगरानी बढ़ाई गई है। गश्त-पिकेट भी सख्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 170 एटीएम हैं, लेकिन 70 फीसद पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। कप्तानगंज के ऐसे ही एक एटीएम पर इसी वर्ष जनवरी में गैस कटर से मशीन काटकर चोरी की घटना हो चुकी है। छावनी में एटीएम काटने का चोर प्रयास कर चुके हैं। बावजूद इसके एटीएम की सुरक्षा के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई देती है। शहर के कई एटीएम की पड़ताल में ज्यादातर की सुरक्षा भगवान भरोसे मिली।
कंपनीबाग पर लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम, गांधीनगर में आईसीआईसीआई, मालवीय रोड पर पंजाब नेशनल बैंक आदि के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं मिले। यही हाल नगर पंचायत मुख्यालयों/कस्बों में लगे एटीएम के भी हैं। छावनी पुलिस ने कप्तानगंज में एटीएम काटकर की गई चोरी की घटना में जिन बदमाशों को पकड़ा था, सभी ने बताया था कि वे उन्हीं एटीएम को निशाना बनाते हैं, जहां गार्ड मौजूद नहीं होता है। जानकार बताते हैं कि एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं होने की वजह से अपराधी आसानी से एटीएम क्लोनिंग, एटीएम स्विच बंद कर सहित अन्य तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


एटीएम पर सुरक्षा गार्ड न होने के कारण एटीएम से पैसे निकालने के अनजान लोग ठगों का शिकार हो रहे हैं। इस तरह का धंधा करने वाले एटीएम में बैठे रहते हैं। जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति आता है तो सहायता करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। इसके बाद दूसरे एटीएम में जाकर पैसे निकाल लेते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन इस ओर से गंभीर नहीं है।

सभी जगह अनिवार्य है सुरक्षा गार्ड

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि पुलिस की गश्त और पैदल भ्रमण के दौरान प्रमुख एटीएम की निगरानी की जाती है। हालांकि, सभी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड होने चाहिए। बैंक प्रबंधकों के साथ पुलिस की मीटिंग हुई है। सभी बैंकों को अनिवार्य रूप से एटीएम में सुरक्षा गार्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें