फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस की सारी थ्योरी फेल, चुनौती बना खुलासा

Sat, 22 Jun 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिकांत हत्याकांड: सभी संभावनाओं को खंगाल चुकी पुलिस पर नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

- तीन मई को मुंडेरवा थाने के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत की हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत गुप्ता की गला रेतकर हत्या की घटना में पुलिस की अब तक की सारी थ्योरी फेल रही। परिवार के लोगों ने जिद संदिग्धों की सूची पुलिस को सौंपी थी उसे भी खंगाल लिया गया। मोबाइल की कॉल डिटेल से भी कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में पुलिस के सामने घटना के खुलासे की चुनौती बढ़ती जा रही है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि फिलहाल तो सभी संभावनाओं पर काम किया गया लेकिन कड़ी नहीं जुड़ पाई। इस छानबीन के दौरान कुछ बातें पुलिस को खटकने वाली संज्ञान में आई हैं। उन विदुओं पर खोजबीन की जा रही है। प्रयास है कि केस का वर्कआउट जल्द हो जाए।
बता दें कि तीन मई की रात मुंडेरवा क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत गुप्ता अपने पिता भाष्कर गुप्ता के पास बिस्तर लगाकर सो रहा था। रात करीब 11 बजे मोबाइल फोन पर किसी का फोन आने के बाद उससे मिलने चला गया। रात करीब एक बजे वह लहुलूहान स्थिति में घर पहुंचा। उसके गर्दन का आधा हिस्सा कटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मृतक के भाई संतोष गुप्ता ने आईजी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसके भाई हरिकांत को फोन करके बुलाया गया और उसका गला काट दिया गया। गंभीर हालत में वह घर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। अपने सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डेढ़ महीने होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संतोष गुप्ता ने अपने और हल्लौर नगरा गांव के कुछ लोगों का नाम प्रार्थनापत्र में लिखकर आईजी को दिया है। जिन पर संदेह जताया है कि उन लोगों को घटना की पूरी जानकारी है। मगर पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर रही है। एसपी ने बताया कि उसके बताए लोगों से भी पुलिस जानकारी हासिल कर चुकी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें