फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेसीबी के सामने लाठी लेकर खड़ी हो गईं महिलाएं

Sat, 22 Jun 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कुदरहा में अबैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम का विरोध करती महिला।
विज्ञापन
कुदरहा कस्बे में अवैध कब्जा हटवाने फोर्स लेकर पहुंचे थे नायब तहसीलदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। कस्बे में शुक्रवार को भूमिधरी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने पहुंचे अधिकारियों के सामने महिलाएं लाठी लेकर खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब महिलाएं नहीं मानीं तो अधिकारियों को लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह का कहना है कि अवैध कब्जा करने वालों को शनिवार को समाधान दिवस में बुलाया गया है।
नायब तहसीलदार ने बताया कि कुदरहा निवासी राम रतन पुत्र राधेश्याम और पत्नी गोमती देवी की भूमिधरी जमीन पर कस्बे के कुछ लोगों ने कब्जा कर छप्पर रख लिया है। राम रतन ने तत्कालीन एसडीएम सदर को प्रार्थनापत्र देकर पक्की पैमाइश का अनुरोध किया था। तहसील प्रशासन ने फरवरी 2023 में पक्की पैमाइश कर पत्थर नसब की कार्रवाई की, लेकिन प्रशासन के लापरवाही के कारण कब्जा नहीं हट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में धारा 134 के तहत एसडीएम कोर्ट से बेदखली के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह राजस्व कर्मचारी व पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी लेकर भूमिधरी नंबर पर हुए अवैध कब्जा हटवाने मौके पर पहुंचे। जेसीबी को देखकर कब्जाधारी आधा दर्जन महिलाएं लाठी-डंडा लेकर प्रशासन को ललकारने लगीं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह का कहना है कि फोर्स कम होने के कारण कब्जा नहीं हटाया जा सका। विरोध कर रहीं महिलाओं को कागज लेकर समाधान दिवस में बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें