फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस के हत्थे चढ़े सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी

Thu, 11 Jan 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनमें तीन गोंडा जिले व एक जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि शौच के लिए गई 20 वर्षीय युवती को ये चारों गन्ने के खेत में उठा ले गए थे।
विज्ञापन

सीओ अशोक मिश्र ने बताया कि चारों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों में गोंडा जिले के छपिया थाने के पतिजिया निवासी गोलू उर्फ संतोष चौहान व बलराम, इसी थाने के बिलहरी बुजुर्ग निवासी प्रदीप चौहान और पैकोलिया थानाक्षेत्र के अगया गांव का निवासी नितिन सिंह शामिल है। इनमें से गोलू चौहान को पुलिस ने जलालाबाद से पकड़ा। एसएचओ दीपक दुबे ने बताया कि गोलू के जरिए एसआई सभाजीत मिश्रा व अन्य आरक्षियों के साथ बाकी तीनाें को बभनान रेलवे स्टेशन से दबोचा गया।
इस संबंध में सोमवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया था कि छह जनवरी शाम करीब पांच बजे उसके गांव की एक लड़की उसकी बेटी को शौच के बहाने सीवान में ले गई। जहां उसने छपिया थानाक्षेत्र के पतिजिया निवासी गोलू चौहान को बुला रखा था। गोलू के साथ तीन अन्य अज्ञात लड़के भी आए थे। चारों मिलकर उसकी लड़की को गन्ने के खेत में उठा ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अपशब्द कहते हुए धमकी दिए कि शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें