बस्ती। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसे लेकर गांधीनगर, पांडेय बाजार समेत अन्य बाजारों के सर्राफा कारोबारी तैयारी में जुट गए हैं। वह हल्के और डिजाइनर गहनों का स्टॉक जुटा रहे हैं।
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। सहालग के सीजन में सोने चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद ज्वेलरी की दुकानों पर रौनक बरकरार है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 98,240 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 97,000 रुपये प्रति किलो बिका। अक्षय तृतीया को धनतेरस की तरह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर सोने चांदी की खरीदारी विशेष शुभ होता है। सहालग का सीजन भी चल रहा है।
अक्षय तृतीया के मौके पर खास खरीदारी के उम्मीद में सराफा बाजार तैयारियों में जुटा है। ग्राहक भी इस मौके पर ज्वेलरी लेने के विचार से सराफा दुकानों पर ज्वेलरी बुक करा है। बाजार में गोल्ड ज्वेलरी मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी की छूट दे रहे हैं, जबकि डायमंड वैल्यू पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
अक्षय तृतीया को तीन दिन शेष है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने चांदी के भाव में तेजी बनी है। हालांकि, चार दिन से भाव स्थिर है। आगे भाव बढ़ भी सकता है। इसे देखते हुए ग्राहक अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी लेने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। ग्राहकों की रुझान को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी का स्टाॅक जुटाने में जुटे हैं।
सोने चांदी के भाव में रिकार्ड तेजी का असर सराफा बाजार पर जरूर पड़ा है, लेकिन सहालग का सीजन होने के कारण सराफा की दुकानों पर चहल-पहल बनी हुई है। वर-वधु को ज्वेलरी देने के लिए बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। भाव में तेजी का असर बजट पर पड़ने के कारण लोग हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं।
कुछ ग्राहक ज्वेलरी बुक कराकर तृतीया पर लेने के लिए छोड़ रहे हैं। अच्छी बिक्री होने की उम्मीद से सराफा करोबारियों में उत्साह है।ि