फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट प्रीमियर लीग में अक्षय का चयन

Sat, 09 Mar 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की नीलामी के बाद पूमा टेंडर्नेस ने खरीदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी




बस्ती। जिले के युवा क्रिकेटर अक्षय प्रताप सिंह की अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में चयन हुआ है। उनके चयन पर परिवार के अलावा क्षेत्र में खुशी की लहर है।
9 से 30 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर के डीएबी ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट प्रीमियर लीग के हरनेबल ट्रॉफी टूर्नामेंट होना है। यहां देश-विदेश की छह क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही हैं। पोमा टेंडर्नेस ने अरुणाचल की राजधानी ईटानगर में क्रिकेटरों की नीलामी में लाखों की बोली लगाकर बस्ती के युवा क्रिकेटर अक्षय प्रताप सिंह को खरीदा है। खेल जगत में किसी युवा क्रिकेटर की प्रतिभा और खेल प्रदर्शन को देखते हुए खुली नीलामी में चयन होना सपने का सच होने जैसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय प्रताप अपने माता पिता को मानते हैं आइडल
विक्रमजोत ब्लॉक के टिकरिया गांव निवासी 21 वर्ष के अक्षय प्रताप सिंह कि हाईस्कूल तक की पढाई बस्ती के मखौड़ा कस्बे के संस्कृत विद्यालय से हुई। क्रिकेट मे विशेष रूझान को देखते हुए पिता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें यूपी के एडीएस एकेडमी क्रिकेट लखनऊ मे दो साल के प्रशिक्षण के लिए भर्ती करा दिया। यहां से वह अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए ईटानगर चले गए, जहां 2 साल चुनिंदा कोच के निर्देशन में प्रशिक्षण के बाद प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम चयन हुआ। क्रिकेटर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि वह अपने माता-पिता को आइडल मानते है। जिन्होंने क्रिकेट में कैरियर बनाने के लिए पूरा सपोर्ट और मोटिवेशन दिया जिसके बदौलत पहली बार प्रदेश स्तर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें