फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दौड़ में अजीत, नितेश अव्वल, कबड्डी में पड़ियापार की टीम ने मारी बाजी

Sun, 27 Oct 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
न्यायपंचायत मोहनाखोर की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनाखोर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बनकटी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनाखोर शनिवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगित सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता 50 मीटर दौड़ में सिकरा बरगाह के अजीत तथा 100 मीटर दौड़ में भैंसवलिया के नितेश अव्वल रहे।
जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में पड़ियापार की टीम विजेता और मोहनाखोर की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक वर्ग कबड्डी में सिकरा बरगाह की टीम विजेता रही। सुलेख प्रतियोगिता में बरोहिया कला के अमर ने प्रथम स्थान हासिल किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान लक्ष्मी गुप्ता तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है और हमेशा आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पांडेय, नोडल शिक्षक संकुल हरिश्चंद्र चौधरी, ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक मक्खन लाल, राजकेश चौहान, रेनू सिंह, सरवर खान, अजीत कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें