जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक।
बस्ती। जिले में हवा की सेहत बिगड़ गई है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 पहुंच गया। यह स्थिति खराब की श्रेणी में आती है। खराब हवा का असर भी दिखने लगा है, इससे दमा के मरीजों की समस्या बढ़ गई है। पर्यावरण मित्र अजीत सिंह ने बताया कि वायु प्रदूषण के चलते हवा खराब हुई है। पॉलीथिन न जलाएं। इससे स्थिति और खराब होती है। बताया गया कि तापमान गिरने से ठंड अधिक हो रही है। आसमान में कोहरे की चादर बनी हुई है, जिस कारण पाला भी पड़ रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
वहीं जिला अस्पताल में बुखार के साथ ही दमा के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना सांस व सीने में दर्द के आठ से 10 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। शनिवार को बुखार, सीने में दर्द और सांस की समस्या होने पर मनीष, सुनीता को दिक्कत होने पर भर्ती करना पड़ा।