फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कर्मियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नियमितीकरण समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ ने आंदोलन तेज कर दिया है। बुधवार को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 15 अक्तूबर को लखनऊ के इको गार्डन पार्क में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 16 अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करने के साथ प्रदेशभर में एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाएं ठप कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

संघ की अध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता और महामंत्री सपना सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आंदोलन के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। अध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, नियमित होने तक नौकरी की सुरक्षा और 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक का भुगतान शामिल है। इसके अलावा 30 लाख रुपये का समूह सावधि बीमा उपलब्ध कराने और पिछले तीन वर्षों के दौरान सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा समायोजित करने की मांग की जा रही है।
संगठन ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को भर्ती में अतिरिक्त अंक देने और आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने की भी मांग उठाई है। इसके साथ ही स्थानांतरण नीति लागू करने और कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। कार्य बहिष्कार में प्रदेश उप कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार पांडेय, आलोक कुमार लाल, अर्चना श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, ममता पाठक, राज नारायण तिवारी, श्रीनाथ मणि, सुयश श्रीवास्तव और रितेश प्रताप समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें