फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में कृषि व किसान का रखा गया खास ख्याल: शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में कृषि व किसान का रखा गया खास ख्याल: शाही
विज्ञापन

सदर विधायक के यहां कार्यक्रम में पहुंचे थे प्रदेश के कृषि मंत्री
कहा, अन्नदाता सुखी भव: फार्मूले पर काम कर रही है मोदी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत एक कृषि केंद्रित देश है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने बजट में कृषि और किसान दोनों का खास ख्याल रखा है। मोदी सरकार अन्नदाता सुखि भव: फार्मूले पर काम कर रही है।
मंत्री शनिवार को सदर विधायक के यहां आयोजित एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सर्किट हाउस में मंत्री ने कृषि अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट में योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। डीडी कृषि डॉ. एसके त्रिपाठी से कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर संभव कदम उठाएं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाई जाए। किसान रथ के माध्यम से गांव-गांव योजनाओं और आधुनिक खेती का प्रचार प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद व भाजपा नेता अष्टभुजा शुक्ला के आवास पर पत्रकारोें से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों के पंप सोलर ऊर्जा से जोड़ने पर कृषि लागत में कमी आएगी। संतुलित उर्वरक प्रयोग और जैविक खेती को बढ़ावे से भी लागत में कमी आएगी। बजट में महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया गया। इससे बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार भी महिला किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बजट में ग्राम पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोरेज बनाने की घोषणा की गई है। इससे किसानों के उत्पादों को खराब होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, डीएओ संजेश कुमार श्रीवास्तव, संकट हरण पांडेय, राजेश त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, अमित कुमार, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें