बस्ती। गोहत्या और गोमांस निर्यात रोकने के लिए कठोर कानून बनाने और
कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन के विवादित बयान को लेकर आर्य समाज गांधीनगर
के लोगों ने बुधवार को डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
कहा
कि देश में गोरक्षा करने के बजाए उसकी हत्या की जा रही है, जिसे लेकर
राज्य सरकारें चुप बैठी हुई हैं। आर्य समाज के लोग इसे बर्दाश्त नहीं
करेंगे। बाद में वरिष्ठ कलेक्ट्रेट कर्मी अनिल कुमार श्रीवास्तव को
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
बुधवार को आर्य समाज गांधीनगर के
लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एकत्रित हुए। हाथों में गौ हत्या और गोमांस
निर्यात के मामले में कठोर कानून बनाने की मांग करने वाला बैनर लिए हुए थे।
गोहत्या के विरोध में नारेबाजी की।
नई बाजार आर्य समाज के प्रधान
ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का आदर करते हुए
आजादी के बाद संविधान सभा के विद्वानों ने संविधान में गोवध को रोकने व
गोरक्षा का विधान जोड़ा।
इसके बावजूद देश में गोहत्या हो रही है और
गोमांस का निर्यात भी हो रहा है। गांधीनगर के प्रधान उदयभान आर्य ने कहा
कि कहा कि भारत का वास्तविक विकास गोहत्या और गोमांस के निर्यात पर रोक
लगाने के बाद ही होगा। हिंदू जागरण मंच के विकास का कहना है कि आर्य
विचारधारा ही देश को उन्नति पर ले जा सकती है।
देवव्रत आर्य और
मुरलीधर भारती ने कहा कि आर्य समाज गोरक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम का
आयोजन करता है। इस मौके पर राधेश्याम आर्य, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष
आर्य, वेदप्रकाश आर्य, चंद्रप्रकाश आर्य, हनुमान प्रसाद, मोदनवाल,
राधेश्याम, राकेश आर्य, गोपाल, घनश्याम, ओमप्रकाश नरायन सिंह, नवल किशोर,
अजीत पांडेय, टीएन चौधरी आदि मौजूद रहे।