फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑनलाइन जुए में हारने पर पिता-पत्नी को किया गुमराह, गढ़ ली अपहरण की कहानी

Thu, 10 Jul 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑनलाइन जुए में रुपये हारते जाने की उलझन में फंसे कोतवाली क्षेत्र के सियरोबास निवासी युवक ने अपने अपहरण की कहानी गढ़ डाली। पत्नी और पिता को गुमराह करके रुपये मंगाया। उसकी हरकतों पर शक होने पर उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी नीरज उर्फ पंकज के खिलाफ धोखाधड़ी करके रुपये लेने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चननी सियरोबास निवासी गुलाब चन्द्र चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा नीरज चौधरी उर्फ पंकज (37) गत 28 जून को घर से बिना बताए कहीं चला गया। कुछ दिनों तक घर नहीं आया। आरोप है कि उसने दो जुलाई को उसने अपनी पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज करके खुद को किसी इमरजेंसी में फंसने की बात बताई और उससे पैसा मांगा। इसके बाद कुल 58 हजार रुपये अपने खाते मे मंगा लिया। इसके बाद भी वह घर नहीं आया।
छह जुलाई की देर रात करीब पौने 11 बजे उसने अपनी पत्नी को फिर से व्हाट्सअप पर मैसेज भेजा। जिसमें खुद के अपहरण की बात बताते हुए फिर से एक लाख रुपये की मांग करने लगा। इसके बाद उन्हें उसकी हरकत पर शक होने लगा। इसका पता लगाने के लिए वह खुद उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान बेटा उनसे बस्ती स्टेशन पर मिल गया। उससे जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेम में सारा पैसा हार गया है। कई लोगों से उधार भी ले रखा है। इसीलिए उसने झूठी सूचना देकर पैसा मांगने के मकसद से मैसेज भेजा, जिससे मेरे घर वाले डरकर मुझे पैसा भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें