फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुधौली में मतदान के बाद लालटेन खरीदने को कहा

Fri, 25 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों में बने बूथों पर रोशनी के इंतजाम के लिए लालटेन खरीदने को कहा गया था। रुधौली में बीडीओ ने 3 दिसम्बर को लालटेन खरीदने के आदेश दिए हालांकि वहां 28 नवम्बर को ही मतदान हो चुका था।
विज्ञापन


रुधौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत एसपी सिंह ने डीपीआरओ को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम निधि (प्रथम) से भुगतान करके लालटेन खरीदने को कहा गया।

भुगतान के लिए चार लाख रुपये से अधिक के 64 चेक भी पंचायत सेक्रेट्रियों ने काट दिए। मगर ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद सभी चेक रिपोर्ट के साथ डीपीआरओ को भेज दिए गए।
विज्ञापन


सोलर लालटेन के मद में कोई भुगतान नहीं किया गया। बीडीओ आरबी चौधरी का कहना है कि मतदान खत्म होने के बाद उन्होंने लालटेन खरीदने के लिए एडीओ पंचायत या पंचायत सेक्रेट्री को कोई चिट्ठी नहीं लिखी है।    

इस मामले की जांच कर रहे उप निदेशक (पंचायत) एसके पटेल ने बताया कि लालटेन की खरीद की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की रिपोर्ट मिली है। सभी पक्षों को सुना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें