फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव में 602 ने डाले वोट

विज्ञापन
मतदान हुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में दूूसरे दिन बुधवार को पांच बजे तक मतदान हुआ। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ था। शाम पांच बजे तक 602 वोट डाले गए। दो दिनों में कुल 1088 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन

मतदान के पहले दिन मंगलवार को 486 अधिवक्ताओं ने जबकि दूसरे और अंतिम दिन बुधवार को 602 अधिवक्ताओं ने मनपसंद प्रत्याशियों को वोटिंग की है। सिविल बार सभागार में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। रिटर्निंग आफिसर न्यायमूर्ति आरएस यादव के निर्देश पर नामित पीठासीन अधिकारी डीजीसी क्रिमिनल जय सिंह की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। तीन दिन के भीतर मतपत्र बार काउंसिल इलाहाबाद पहुंच जाना अनिवार्य है। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में होने वाले इस चुनाव में कुल 25 पदों के लिए 298 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। जिले में कुल 1322 मतदाता हैं। मतदान के लिए मतदाताओं को नया मतदाता पहचान पत्र जारी किया था। मतदान में डीजीसी राजस्व शब्बीर अहमद, डीजीसी सिविल ईश्वर लाल चौधरी व एडीजीसी क्रिमिनल जय गोविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, राघवेश प्रसाद पांडेय, नित्यानंद यादव, लालजी यादव, वंदना चौधरी, अब्दुल समद, भागवत प्रसाद पांडेय, भरत राम, आलोक कुमार सिंह, दौलत राम ने सहयोग दिया। 

शांतिपूर्ण मतदान पर जताई खुशी 
चुनाव अधिकारी डीजीसी क्रिमिनल जय सिंह ने दो दिन में हुए शांतिपूर्ण मतदान पर अधिवक्ताओं और पुलिस कर्मियों का आभार ज्ञापित किया। कहा कि अधिवक्ता बार संघों ने पूरा सहयोग किया। इस दौरान सिविल बार के महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, जनपद बार अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, महामंत्री रविशरण सिंह, यंग बार के अध्यक्ष भानुप्रताप शुक्ला, महामंत्री शेषनाथ पाठक, कमिश्नर बार के अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, महामंत्री विनय कुमार बख्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें