फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर दिया। सभी अधिवक्ता संगठन अपने-अपने कार्यालय में शोक सभा कर कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन दिया। मांग उठाई कि आरोपियों की गिरफ्तारी जाए तथा मृतक के परिवार वालों पचास लाख रुपये अहेतुक सहायता दी जाए। 
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में सभा की। जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र व महामंत्री रविशरण सिंह ने वादकारियों को न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं है तो आम जन की सुरक्षा कितनी होगी। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। सिविल बार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे, महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल ने मृतक के परिवार वालों को पचास लाख रुपये अहेतुक सहायता व सुरक्षा की मांग उठाई। यंग बार के अध्यक्ष भानु प्रताप शुक्ल महामंत्री शेषनाथ पाठक ने कहा कि इलाहाबाद में खुलेआम अधिवक्ता को गोलियों का निशाना बनाकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस देखती रह गई। ऐसी स्थिति में काम कर पाना अधिवक्ताओं के लिए मुश्किल होता जा रहा है। सरकार घटना में दोषियों की गिरफ्तारी करवा कर कड़ी सजा दिलाए।  इस मौके पर कौशल किशोर श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरविंद कुमार दूबे, अरविंद चौधरी, प्रशांत भारती, रामपाल सिंह, मुंशीरजा खां, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामसुमेर यादव, अखिलेश कुमार उपाध्याय, महेश कुमार श्रीवास्तव व रामकृपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। इधर, टैक्सेसन बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए कार्य बहिष्कार किया। मांग उठाई कि मृतक के परिवार वालों को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दी जाए।  इस मौके पर मनमोहन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी, आनंद राव राठौर, अनूप बख्शी, शशांक सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें