न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, डीएम दफ्तर पहुंचकर दिया ज्ञापन
बस्ती। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उत्पीड़न के विरोध और अन्य बिंदुओं पर संयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सिविल बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद नारायण पांडेय और महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि प्रयागराज, महोबा तथा एटा जिले में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना से पूरा वकील समाज आहत है। प्रदेश में विभिन्न जिलों में वकीलों के उत्पीड़न की घटना हो रही हैं। हत्या की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मुआवजा तथा सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। अधिवक्ताओं के हितों के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए।
अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश के गेट नंबर दो पर एकत्रित होकर मांगों पर चर्चा की। ज्ञापन देने वालों में मोती चंद्र पांडेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राज कुमार सोनकर, रामचंद्र राजभर, राकेश कुमार पांडेय, रवि प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार पाठक, जोखन कुमार, गुलाम नबी, राजकिशोर पांडेय, घनश्याम गुप्ता, देवव्रत उपाध्याय, शेषनाथ पाठक, जवाहरलाल मिश्र, टीएन लाल, दयाशंकर दूबे, भगवान प्रसाद त्रिपाठी, मनोज कुमार पटेल, शिवपूजन मिश्र, सुनील कुमार सिंह, नरेंद्र शंकर श्रीवास्तव, प्रफुल्ल कुमार पांडेय, चंद्र प्रकाश वर्मा, भानु प्रताप शुक्ला, अरविंद दुबे, एसएन दूबे, लाल अभय प्रताप, सुनील कुमार सिंह, राज कुमार सोनकर, विवेक शुक्ला, निशांत पाठक, अरविंद चौधरी, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।