फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुजुर्गों और हृदय रोगियों को सतर्क रहने की सलाह

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिनिच पर जन आरोग्य मेल मे इलाज करते फार्मासिस्ट रामनयन यादव
विज्ञापन
मुंडेरवा। पीएचसी ओड़वारा में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या औसत रही। मेले में कुल 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि बरसात और हवा के चलते सुबह-शाम तापमान में गिरावट आ रही है। रात और सुबह मौसम ठंडा रहने लगा है। ऐसे में बुजुर्गों और हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस दौरान फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, साधना, रमेश, रीना और ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन

बभनान में आरोग्य मेले में 86 मरीजों को दी गई दवाएं

बभनान। पीएचसी बभनान में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में एलोपैथिक चिकित्सक और आयुर्वेदिक चिकित्सक के नहीं पहुंचने पर फार्मासिस्टों ने मरीजों को परामर्श देकर दवाएं वितरित कीं। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने 86 मरीजों को दवाएं दी। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला, फार्मासिस्ट अजय पांडेय ने सहयोग किया। मरीजों ने बताया कि महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है, इससे दिक्कत हो रही है। फार्मासिस्ट राजकरण चौधरी, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता देवी, अंकुर यादव मौजूद रहे। संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिनिच पर जन आरोग्य मेल मे इलाज करते फार्मासिस्ट रामनयन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें