फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू किनारे मृत मिली वयस्क डॉल्फिन

विज्ञापन
फोटो परिचय सरयू मे मृत डाल्फिन
विज्ञापन
दुबौलिया। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के निकट रविवार शाम सरयू नदी में एक वयस्क डॉल्फिन मृत मिली। नदी किनारे डॉल्फिन का शव देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी।
विज्ञापन

बताया गया कि कटरिया गांव के पास तटबंध पर बने ठोकर के निकट नदी किनारे करीब पांच फीट लंबी डॉल्फिन का शव पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार उसका वजन करीब एक क्विंटल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरयू नदी में अक्सर डॉल्फिन पानी में उछलती-कूदती दिखाई देती हैं। कुछ वर्ष पहले भी इसी तटबंध के पास एक डॉल्फिन मृत मिली थी। ग्रामीणों ने नदी में डॉल्फिन की मौजूदगी को देखते हुए मृत डॉल्फिन के मौत के कारणों की जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें