दिल्ली के बवाल पर जिले के अधिवक्ता नाराज
बस्ती। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के विरोध में सोमवार को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त अधिकारी जेपी सिंह को सौंपा। साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई
न्याय मार्ग पर एकजुट अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचे। तीस हजारी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं पर गोली चलाने व बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की तत्तकाल गिरफ्तारी की जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्त प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की सरकार से मांग की। इस मौके पर सिविलबार अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, मंत्री अविनाश त्रिपाठी, यंगबार के अध्यक्ष भानुप्रताप शुक्ल, मंत्री शेषराम पाठक, जनपदबार अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्र, मंत्री रविशरण सिंह के अलावा बद्री प्रसाद दुबे, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राजकिशोर पांडेय, शिवपूजन मिश्र, रामचंद्र राजभर, हनुमत प्रसाद शुक्ल, अरविंद चौधरी, मकसूद आलम, रामशरण चौधरी, जगदीश श्रीवास्तव, शैलजा पांडेय, कौशलेंद्र पाल, राजेश विक्रम सिंह, राम नवल त्रिपाठी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राम सुमेर यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।