बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित मनोवैज्ञानिक
परामर्श कार्यशाला में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र गोरखपुर के मनोवैज्ञानिक
कविराज ने कहा कि जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। सही दिशा में
प्रयास जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।
राज्य मनोविज्ञानशाला उत्तर
प्रदेश के निदेशक आनंदकर पांडेय के निर्देश पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज
में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए गए।
मंडलीय
मनोवैज्ञानिक कविराज ने कहा कि कठिन विषयों के अध्ययन में ज्यादा समय दें,
याद की गई विषय वस्तु यदि भूल जाती है तो हतोत्साहित न हो। भूलना एक
स्वाभाविक प्रक्रिया है।
इसे दूर करने के लिए जरूरी है कि मौखिक
पढ़ने की अपेक्षा बोलकर पढ़े, लिखकर अभ्यास करें। प्रधानाचार्य निलोफर
उस्मानी ने कहा कि मनोविज्ञान केंद्र की पहल सराहनीय है।
इस दौरान छात्राएं
नुजहत, सहेर फातमा, सोनिया गुप्ता, ज्योती अग्रहरि, बुशरा आदि ने मंडलीय
मनोवैज्ञानिक से कुछ सवाल पूछे।