फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगेगा टीका

Sat, 28 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के प्रति जागरूकता को लेकर शुक्रवार को एएनएम टीसी सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। प्रदेश स्तरीय ट्रेनर ने चिकित्सक, बीपीएम, बीसीपीएम, सहायक शोध अधिकारी और टीकाकरण अधिकारी सहित अन्य कर्मी को सर्वाइकल कैंसर के जोखिमों और टीकाकरण के माध्यम से बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

ट्रेनर हिमांशु ने कहा कि बेटियों में सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। 14 साल की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। जो लोग यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, वह ब्लाॅक स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। कहा कि 14 साल की उम्र की बेटियों को वैक्ससीन की सिंगल डोज दी जाएगी। जिससे उन्हें सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय कैंसर) से बचाया जा सके। इससे वह सर्वाइकल कैंंसर से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगी। ट्रेनर संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यह टीका बहुत ही महत्वपूर्ण है। अभिभावकों को जागरूक कर बच्चियों को टीका लगवाया जाए। मुख्य अतिथि सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी पर तीन माह तक अभियान चलेगा। इस दौरान 14 साल की उम्र की बेटियों निशुल्क टीका लगाया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में 27 लाख के करीब आबादी है। उनमें से एक प्रतिशत बेटियोंं को इस टीके से अच्छादित करना है। उसके बाद यह टीका नियमित टीकाकरण के रूप में शामिल होगा। जिसमें छूटी हुई बेटियों को लगेगा।
डिप्टी सीएमओ आरसीएच डाॅ. ब्रजेश शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके चौधरी, डीपीएम राकेश पांडेय, डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव, यूनीसेफ की नीलम यादव, सांऊघाट अधीक्षक डाॅ. शशि, शिवभूषण, डॉ. राजेश, डॉ. पवन वर्मा, बृजेंद्र कुमार, रविंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें