बस्ती। जिले के दस ब्लॉकों में तैनात एडीओ समाज कल्याण का कार्य क्षेत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बदल कर दिया है। ट्रेनिंग पूरी करके आए कुछ नए लोगों को चार्ज दिया गया है।
जिन एडीओ समाज कल्याण के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है, उनमें गौर ब्लाक में तैनात प्रशांत कुमार खरे को गौर से ट्रांसफर कर सदर ब्लाक में तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नगर पालिका बस्ती, नगर पंचायत गनेशपुर, मुंडेरवा व साऊंघाट ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह नीरज कुमार गौतम को दुबौलिया ब्लाक, रामकृष्ण यादव को हर्रैया के साथ नगर पंचायत हर्रैया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संदीप कुमार सिंह को विक्रमजोत ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार हटाकर परशुरामपुर ब्लॉक में तैनात किया गया है। अखिलेश कुमार चौधरी को गौर ब्लाक के साथ नगर पंचायत बभनान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अखिलेश उपाध्याय को कुदरहा ब्लॉक के साथ नगर पंचायत गायघाट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभिनव त्रिपाठी को रामनगर ब्लॉक के साथ नगर पंचायत भानपुर का चार्ज देखेंगे। आशा वर्मा को विक्रमजोत ब्लॉक में तैनात किया गया है। सुहेल खान को रुधौली ब्लाक के साथ नगर पंचायत रुधौली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। कमलेश कुमार को कप्तानगंज ब्लाक के साथ नगर पंचायत कप्तानगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि कुछ नए लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर लिए हैं। उन्हें विभागीय योजनाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिए विकास खंड में तैनात किया गया है। इससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने में काफी सहूलियत मिलेगी और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।