फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नकलविहीन परीक्षा कराने में जुटा प्रशासन

Thu, 15 Feb 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयार बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापक।
विज्ञापन
22 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, जिले में धारा 144 लागू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। बुधवार को जीजीआईसी में डीएम ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इस दौरान नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है।
डीएम अंद्रा वामसी ने मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि अनुशासित ढंग से प्रत्येक केंद्र पर बोर्ड परीक्षा कराई जानी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी 122 परीक्षा केंद्रों पर अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएं। विधि व्यवस्था के अनुसार परीक्षा पूर्ण कराई जाए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष एवं स्ट्रांग रूम में लगे वायस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में रिकाॅर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन तक अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रखरखाव के लिए लोहे की डबल लॉकयुक्त दो-दो आलमारियों की अलग से व्यवस्था की जाए। शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था रखें तथा शौचालय की नियमित सफाई कराए। परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाहरी केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में डबल लॉक आलमारी में सील कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम सक्रिय रखें। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल में 42166 तथा इंटरमीडिएट में 36711 समेत कुल 78877 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। संचालन प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, सीआरओ संजीव ओझा, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, बीएसए अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें