फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा का हाल जाना

Thu, 07 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद श्याम सुंदर ने बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी राशन कार्डों के स्थिति और राशन वितरण की समीक्षा की।
विज्ञापन


दोपहर में उन्होंने शहर के कटरा मोहल्ले की अब्दुल कुद्दूस की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का हाल जाना और कार्डधारकों से बातचीत की।

बुधवार को अपर आयुक्त श्याम सुंदर ने आरएफसी रवि कुमार, डीएसओ पूरन सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएसओ ने उन्हें पात्र गृहस्थी कार्डों के वितरण और उसकी प्रतिलिपि को कार्डधारक के पास भेज त्रुटियों को सही कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसका सत्यापन करने के लिए अपर आयुक्त दल बल समेत कटरा मोहल्ले के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंच गए। उस समय वहां राशन का वितरण हो रहा था। अचानक अधिकारियों के काफिले को देख लोग सकपका गए। अपर आयुक्त ने दुकान के अंदर घुसकर व्यवस्था देखी।

उन्होंने अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची, रेट और स्टॉक बोर्ड देखने के बाद तौल कांटा देखा, बाट भी चेक किया। राशन की तौल कराई। दुकानदार के बजाय कार्डधारकों से राशन का रेट पूछा। सब कुछ सही मिलने पर उन्होंने कोटेदार का नाम पूछा और शाबाशी दी। इसके बाद वे निरीक्षण गृह की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक सदर नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिलाजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें