फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एडीजी ने हर्रैया थाने का किया निरीक्षण

Sat, 15 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया थाने का निरीक्षण करते एडीजी मुथा अशोक जैन- पुलिस
विज्ञापन
हर्रैया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत की मौजूदगी में थाना हरैया का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाने स्थित मिशन शक्ति केन्द्र और साइबर सेल का निरीक्षण कर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि आने वाली फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर यथासंभव तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस दौरान एडीजी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, आईजीआरएस, मालखाना, बैरक व बंदीगृह का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें