फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में खरीफ अभियान के तहत किसानों को निर्धारित दरों पर उनकी जोत के अनुसार संस्तुत मात्रा में गुणवत्तायुक्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों, सहकारी समितियों और पीसीएफ के माध्यम से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार और खतौनी के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और क्रय करते समय पीओएस मशीन से रसीद अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उर्वरक विक्रेता किसानों को उनकी जोत बही एवं फार्मर आईडी के आधार पर ही उर्वरक का वितरण करें। उर्वरक विक्रेताओ, समिति सचिवों को सचेत किया जाता है, कि वे निर्धारित मूल्य पर और बिना किसी कृषि उत्पाद की टैगिंग के उर्वरक वितरण करें। यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता के द्वारा उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें