फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा आत्मा और शरीर दोनों का नाश करता है : डाॅ. रघुनाथ

Sat, 23 Aug 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद इकाइयों ने शुक्रवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रघुनाथ चौधरी ने स्वयं सेवकों और सेविकाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए सचेत किया। उन्होंने सभी को नशे से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की आत्मा और शरीर दोनों का नाश कर देता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. महेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि जब समाज अधिक संपन्न और उन्नत हो जाता है तो अपनी सभ्यता और संस्कृति से दूर होने लगता है l युवाओं को उच्च नैतिक आचरण का पालन करने के लिए नशे की आदत से दूर रहना होगा l तभी हम विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मिलन वर्मा ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय, डॉ. सतीश कुमार एवं राज किशोर वर्मा, अभिषेक कुमार यादव और डॉo रश्मि साहू, सहित महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, कर्मचारी मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें