रुधौली। थाना परिसर में रविवार को मोहर्रम जुलूस के आयोजक, मौलवी, डीजे संचालक, कांवड़िया संघ आदि की मीटिंग की गई। सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। तय मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने कहा कि ताजिया जुलूस एवं कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखनी होगी। चौकी प्रभारी जयविंद यादव ने ताजिया की ऊंचाई, उसका स्थान, ले जाने वाले मार्ग, पूर्व में कोई विवाद आज की सूचना मांगी। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में छोटू, आनंद, प्रेम, संदीप, विजय गुप्ता, डीजे संचालक दीपू, अजय, संजय आदि लोग मौजूद रहे। संवाद